Home उत्तर प्रदेश प्रकाश उत्सव पर शक्ति चौक पहुंची शोभा यात्रा, समरसता प्रधान न्यूज ने...

प्रकाश उत्सव पर शक्ति चौक पहुंची शोभा यात्रा, समरसता प्रधान न्यूज ने कराया जलपान

43
0
Google search engine

समरसता प्रधान न्यूज

प्रकाश उत्सव पर शक्ति चौक पहुंची शोभा यात्रा, समरसता प्रधान न्यूज ने कराया जलपान

बिजनौर मंगलवार को सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के पावन प्रकाश उत्सव के अवसर पर नगर बिजनौर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया शोभा यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शक्ति चौक पर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की शक्ति चौक पर समरसता प्रधान न्यूज की ओर से शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और संगत के लिए जलपान की व्यवस्था कर स्वागत किया गया इस दौरान धार्मिक उत्साह, अनुशासन और आपसी भाईचारे का वातावरण देखने को मिला शोभा यात्रा के दौरान गुरु गोविन्द सिंह जी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता, सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया कार्यक्रम में सम्पादक प्रकाश शर्मा, सह-सम्पादक यश भारद्वाज, बिजनौर ब्यूरो चीफ भावना शर्मा, नहटौर ब्यूरो चीफ फहाद अली मौजूद रहे

रिपोर्ट- यश भारद्वाज सह-सम्पादक SP NEWS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here