कुएं की जमीन पर बने अस्पताल से मोहल्लेवासी परेशान, कार्रवाई की मांग
बिजनौर के शम्भा बाजार क्षेत्र में कुएं की सरकारी भूमि पर बने कथित अवैध अस्पताल को लेकर विवाद लगातार बना हुआ है। मोहल्ला खत्रीयान में स्थित अस्पताल के खिलाफ वार्ड नंबर 29 की सभासद लक्ष्मी अग्रवाल वर्मा ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी आरोप है कि शिकायत के बाद अस्पताल संचालक चिकित्सक दंपति सभासद के पति की सर्राफा दुकान पर पहुंचे, जहां अभद्रता की गई और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया सभासद लक्ष्मी अग्रवाल वर्मा ने धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की वहीं मोहल्लेवासियों का कहना है कि अस्पताल के कारण क्षेत्र में जाम, अव्यवस्था और सुरक्षा का खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामला जांचाधीन है