Home उत्तर प्रदेश नारी शक्ति संगठन ने किया राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति के पथ संचलन...

नारी शक्ति संगठन ने किया राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति के पथ संचलन का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा से गूंज उठा शक्ति चौक

53
0
Google search engine

समरसता प्रधान न्यूज

नारी शक्ति संगठन ने किया राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति के पथ संचलन का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा से गूंज उठा शक्ति चौक

बिजनौर: नगर के शक्ति चौक पर गुरुवार को देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अनुपम संगम देखने को मिला, जब नारी शक्ति संगठन की ओर से राष्ट्र सेविका समिति की प्रशिक्षणरत बहनों के पथ संचलन का भव्य स्वागत किया गया विवेक कॉलेज में विभिन्न क्षेत्रों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सेविकाओं का नगर भ्रमण जब शक्ति चौक पहुंचा, तो पूरा वातावरण जयकारों और पुष्प वर्षा से सराबोर हो उठा इस विशेष अवसर पर नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष पूनम गोयल के नेतृत्व में समिति की बहनों पर पुष्पों की वर्षा कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया पूनम गोयल ने कहा कि “यह पथ संचलन देश की संस्कृति, संस्कार और सेवा भावना का जीवंत प्रतीक है सेविकाओं का यह जोश और अनुशासन समाज के लिए प्रेरणादायक है पुष्प वर्षा और स्वागत में संगठन की उपाध्यक्ष निधि वर्मा, राखी गुप्ता, वंदना गुप्ता, मनोरमा शर्मा, मंत्री संतोष, रिंकी मसीह, करुणा अग्रवाल, मनीषा गुप्ता, उर्वशी महर्षि, भावना शर्मा, पूनम शर्मा, अमिता चौधरी, अंशु विश्नोई, मंजू मलिक, आदेश मलिक, ममता, प्रियंका, पूजा रानी, खुशी, सृष्टि चौधरी, निकिता रानी, ममतेश, राजबाला और सुनीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में संगठन की सदस्याएं उपस्थित रहीं नगर में निकला यह अनुशासित, सशक्त और गरिमामयी पथ संचलन महिला शक्ति की संगठित ताकत का प्रतीक बनकर उभरा, जिसने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया

प्रकाश शर्मा सम्पादक SP NEWS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here