Home उत्तर प्रदेश जवाहर नवोदय विद्यालय सैन्दवार में भव्य पूर्व छात्र सम्मेलन, ‘जास’ एलुमनी एसोसिएशन...

जवाहर नवोदय विद्यालय सैन्दवार में भव्य पूर्व छात्र सम्मेलन, ‘जास’ एलुमनी एसोसिएशन का गठन

123
0
Google search engine

समरसता प्रधान न्यूज

जवाहर नवोदय विद्यालय सैन्दवार में भव्य पूर्व छात्र सम्मेलन, ‘जास’ एलुमनी एसोसिएशन का गठन

जनपद बिजनौर में जवाहर नवोदय विद्यालय सैन्दवार में रविवार 14 दिसंबर 2025 को पूर्व छात्र सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं के साथ-साथ पूर्व प्राचार्य एवं सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं कार्यक्रम की शुरुआत वर्तमान प्राचार्य श्री अमरीश चौहान द्वारा की गई उन्होंने सभी अतिथियों एवं पूर्व विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विद्यालय से जुड़े स्मरणीय पलों को साझा किया इसके उपरांत सिल्वर जुबली बैच के पूर्व छात्रों ने पूर्व प्राचार्यों एवं शिक्षकों को सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए साथ ही विद्यालय को उपयोग हेतु आहूजा कंपनी का पोर्टेबल म्यूजिक सिस्टम भी प्रदान किया गया कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती रीता सिंघल ने किया सम्मेलन में राजीव सिंह, आलोक कुमार, सचिन राजपूत, पंकज सिंह, मुकेश गुप्ता, निरंकार सिंह, हरीश, जैनेंद्र, मयंक त्यागी, विकास, राजीव भारद्वाज, सुधीर, स्वाति चौधरी एवं श्वेता अनुपम चौहान सहित अनेक पूर्व छात्रों ने सक्रिय सहभागिता निभाई इस अवसर पर विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर देश सेवा में योगदान देने वाले पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे, जिन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वर्तमान विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, मार्गदर्शन एवं सहयोग को निरंतर बनाए रखने के उद्देश्य से पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा ‘जास’ (जवाहर नवोदय एलुमनी एसोसिएशन सैन्दवार) नामक एलुमनी संस्था की औपचारिक स्थापना की गई सम्मेलन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और विद्यालय व पूर्व छात्रों के बीच आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश देकर समाप्त हुआ

रिपोर्ट- यश भारद्वाज सह-सम्पादक SP NEWS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here