Home उत्तर प्रदेश समरसता प्रधान न्यूज द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ भंडारे का आयोजन, हजारों...

समरसता प्रधान न्यूज द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

27
0
Google search engine

समरसता प्रधान न्यूज

समरसता प्रधान न्यूज द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बिजनौर शहर के बराज रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में गुरुवार 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर समरसता प्रधान न्यूज परिवार की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया भंडारे की शुरुआत सुबह विधिवत पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा और भगवान हनुमान की आरती के साथ हुई इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का क्रम शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भंडारे में भाग लिया आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा हनुमान जी के जयकारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया आयोजकों ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भोजन की समुचित व्यवस्था की थी जिससे सभी को सुव्यवस्थित तरीके से प्रसाद वितरित किया जा सके समरसता प्रधान न्यूज के सदस्यों ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से यह भंडारा आयोजित किया गया कार्यक्रम में सम्पादक प्रकाश शर्मा, सह सम्पादक यश भारद्वाज, बिजनौर ब्यूरो चीफ भावना शर्मा, नांगल संवाददाता पुलकित अग्रवाल, नगीना संवाददाता शुभ अग्रवाल, धामपुर संवाददाता जयवीर सिंह, किरतपुर संवाददाता दीपक तनेजा, चांदपुर ब्यूरो चीफ जितेन्द्र भाटिया, नहटौर ब्यूरो चीफ फहाद अली तथा बिजनौर कैमरामैन अपूर्व वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया

रिपोर्ट- यश भारद्वाज सह-सम्पादक SP NEWS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here