Home उत्तर प्रदेश भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का बिजनौर शक्ति चौराहे पर समरसता...

भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का बिजनौर शक्ति चौराहे पर समरसता प्रधान न्यूज परिवार द्वारा कराया गया जलपान एवं भव्य ऐतिहासिक स्वागत

17
0
Google search engine

समरसता प्रधान न्यूज

भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का बिजनौर शक्ति चौराहे पर समरसता प्रधान न्यूज परिवार द्वारा कराया गया जलपान एवं भव्य ऐतिहासिक स्वागत

बिजनौर। भगवान परशुराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वागत किया गया इसी क्रम में शक्ति चौराहे पर समरसता प्रधान न्यूज परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष जलपान की व्यवस्था कर शोभायात्रा का भव्य एवं यादगार अभिनंदन किया गया जैसे ही शोभायात्रा शक्ति चौराहे पर पहुंची, वहां उपस्थित लोगों ने पुष्प वर्षा कर भगवान परशुराम जी की आरती उतारी और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा आयोजन स्थल पर गर्मी को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेयजल के साथ मैंगो शेक, फलों की चाट और हलवा वितरित किया गया, जिसे सभी ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया इस अवसर पर सम्पादक प्रकाश शर्मा और सह-सम्पादक यश भारद्वाज ने अतिथियों का पारंपरिक अंदाज में पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा पूरे आयोजन में समरसता प्रधान न्यूज परिवार की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई और सेवा भाव के साथ व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संचालित किया कार्यक्रम में सम्पादक प्रकाश शर्मा, सह-सम्पादक यश भारद्वाज, बिजनौर ब्यूरो चीफ भावना शर्मा, कैमरामैन अपूर्व वर्मा, नांगल संवाददाता पुलकित अग्रवाल, रजत शर्मा, अनुराग शर्मा, दक्ष भारद्वाज, मोनिका शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे यह आयोजन जहां धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, वहीं समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और समरसता का सशक्त संदेश देने में भी सफल रहा

रिपोर्ट- भावना शर्मा ब्यूरो चीफ बिजनौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here