Home उत्तर प्रदेश कुएं की भूमि पर अस्पताल निर्माण का विवाद, सभासद के प्रतिष्ठान पर...

कुएं की भूमि पर अस्पताल निर्माण का विवाद, सभासद के प्रतिष्ठान पर पहुंचे चिकित्सक दंपति, हंगामा और धमकी का आरोप

61
0
Google search engine

समरसता प्रधान न्यूज

कुएं की भूमि पर अस्पताल निर्माण का विवाद, सभासद के प्रतिष्ठान पर पहुंचे चिकित्सक दंपति, हंगामा और धमकी का आरोप

बिजनौर जनपद के शम्भा बाजार क्षेत्र में कुएं की सरकारी भूमि पर कथित रूप से बनाए गए अस्पताल को लेकर विवाद गहराता जा रहा है वार्ड नंबर 29 की महिला सभासद लक्ष्मी अग्रवाल वर्मा ने मोहल्ला खत्रीयान, डॉक्टर मदन मोहन के चौराहे के समीप स्थित रियान हॉस्पिटल को नगर पालिका की कुएं की जमीन पर अवैध रूप से निर्मित बताया है सभासद लक्ष्मी अग्रवाल वर्मा का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत के बाद अस्पताल के संचालक चिकित्सक दंपति कथित रूप से उनके पति की सर्राफा दुकान पर पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया महिला सभासद का कहना है कि चिकित्सक दंपति ने उनके साथ अभद्रता की और शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली आरोप है कि चिकित्सक दंपति ने कहा कि यदि शिकायत वापस नहीं ली गई तो गोली मार दी जाएगी, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया घटना के बाद सभासद लक्ष्मी अग्रवाल वर्मा ने मामले की लिखित तहरीर पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है वहीं चिकित्सक दंपति का दावा है कि जिस भूमि पर अस्पताल बना है, वह उनकी निजी संपत्ति है दोनों पक्षों के दावों के चलते मामला अब प्रशासनिक और कानूनी जांच के दायरे में आ गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और प्रशासन भी भूमि से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल में जुटा है क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सतर्क नजर आ रही है

रिपोर्ट- भावना शर्मा ब्यूरो चीफ बिजनौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here