अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा ने राजीव कुमार को बनाया बिजनौर का जिला अध्यक्ष
बिजनौर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजीव कुमार को जनपद बिजनौर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है यह नियुक्ति संगठन के माननीय सुप्रीमो व राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार की गई। राजीव कुमार की इस जिम्मेदारी को लेकर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है राजीव कुमार ने अपनी नियुक्ति पर माननीय सुप्रीमो व राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और हिंदुत्व एवं राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे उनकी नियुक्ति से जनपद बिजनौर में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है