Home उत्तर प्रदेश बिजनौर में कांवड़ियों के लिए लगाया गया विश्राम शिविर, श्रद्धालुओं की सेवा...

बिजनौर में कांवड़ियों के लिए लगाया गया विश्राम शिविर, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा समरसता प्रधान न्यूज

3
0
Google search engine

समरसता प्रधान न्यूज

बिजनौर में कांवड़ियों के लिए लगाया गया विश्राम शिविर, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा समरसता प्रधान न्यूज

बिजनौर के शक्ति चौराहा पर शनिवार दिनांक 14 फरवरी को समरसता प्रधान न्यूज की ओर से कांवड़ियों और शिव भक्तों के लिए विशेष विश्राम शिविर का आयोजन किया गया इस सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के आराम और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई जिससे मार्ग से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों को काफी राहत मिली शिविर में कांवड़ियों के लिए दूध, पकौड़ी और चाट जैसे हल्के नाश्ते की व्यवस्था की गई थी साथ ही थके हुए श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए बैठने और आराम करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई इसके अलावा शिव भक्तों को गंगा जल वितरित कर धार्मिक आस्था को भी सम्मान दिया गया‌ आयोजन को और भी यादगार बनाने के लिए श्रद्धालुओं के मनोरंजन की व्यवस्था भी की गई जिसमें धार्मिक माहौल के बीच फिल्म धुरंधर का प्रदर्शन किया गया शिविर में रातभर श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही और सेवा कार्य में लगे समरसता प्रधान टीम ने पूरी श्रद्धा के साथ व्यवस्थाएं संभालीं स्थानीय लोगों और कांवड़ यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सेवा और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण बताया कार्यक्रम में सम्पादक प्रकाश शर्मा, सह-सम्पादक यश भारद्वाज, बिजनौर ब्यूरो चीफ भावना शर्मा, नांगल संवाददाता पुलकित अग्रवाल, नगीना संवाददाता शुभम अग्रवाल, धामपुर संवाददाता जयवीर सिंह, किरतपुर संवाददाता दीपक तनेजा, चांदपुर ब्यूरो चीफ जितेन्द्र भाटिया, नहटौर ब्यूरो चीफ फहाद अली, बिजनौर कैमरामैन अपूर्व वर्मा, रजत शर्मा, अनुराग शर्मा, दक्ष भारद्वाज आदि मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया

रिपोर्ट- पुलकित अग्रवाल संवाददाता नांगल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here