Home उत्तर प्रदेश बिजनौर: हेमराज बंगाली कॉलोनी के लोगों की अंडरपास की मांग तेज़, सात...

बिजनौर: हेमराज बंगाली कॉलोनी के लोगों की अंडरपास की मांग तेज़, सात महीने से धरने पर डटे ग्रामीण

58
0
Google search engine

समरसता प्रधान न्यूज

बिजनौर: हेमराज बंगाली कॉलोनी के लोगों की अंडरपास की मांग तेज़, सात महीने से धरने पर डटे ग्रामीण

बिजनौर। हेमराज बंगाली कॉलोनी के ग्रामीण पिछले सात महीनों से अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। इस कॉलोनी में अधिकतर लोग मजदूरी का कार्य करते हैं, जिनकी ज़मीनें और रोज़गार का स्थान हाईवे के दूसरी ओर स्थित है। रोजाना सैकड़ों लोग मजदूरी या खेती के लिए हाईवे पार करते हैं। यही नहीं, अधिकांश बच्चों के स्कूल भी सड़क के पार हैं, जिससे हर दिन उन्हें जान का जोखिम उठाना पड़ता है स्थानीय निवासी नेपाल चंद्र मंडल ने बताया, “हम बीते सात महीने से यहाँ धरने पर बैठे हैं। शासन और प्रशासन से अब तक कोई भी अधिकारी हमारी समस्या सुनने नहीं आया। हमारी मुख्य मांग केवल यही है कि यहाँ अंडरपास बनाया जाए ताकि हम किसान, मजदूर और बच्चे सुरक्षित तरीके से आ-जा सकें नेपाल चंद्र मंडल ने आगे कहा कि हाल ही में इसी मार्ग को पार करते समय हेमराज कॉलोनी के ही दो लोग वंशा पाल और विपद सिकदार का सड़क हादसा हो गया। वे दोनों घायल होने के बावजूद धरने में शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द अंडरपास नहीं बनाया गया तो ऐसे हादसे फिर दोहराए जा सकते हैं ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि अंडरपास बनने से न केवल हेमराज बंगाली कॉलोनी, बल्कि आसपास की घासीवाला, चांदपुरी और धर्मनगरी कॉलोनियों के लोग भी राहत महसूस करेंगे। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में किसी और परिवार को हादसे का दर्द न झेलना पड़े धरना-प्रदर्शन में नेपाल चंद्र मंडल, विपद सिकदार, वंशा पाल, अमर मंडल, मनोहर मंडल, संतोष मंडल, सुभाष मंडल, रवि सरकार, जगन्नाथ मंडल और बिमल मंडल सहित कई ग्रामीण शामिल हैं, जो रोजाना इस आंदोलन में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

रिपोर्ट- प्रकाश शर्मा सम्पादक SP NEWS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here