Home उत्तर प्रदेश बिजनौर: मंडावर चौराहे पर व्रैथ एनालाइजर से की गई सघन चेकिंग शराब...

बिजनौर: मंडावर चौराहे पर व्रैथ एनालाइजर से की गई सघन चेकिंग शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

56
0
Google search engine

समरसता प्रधान न्यूज

बिजनौर: मंडावर चौराहे पर व्रैथ एनालाइजर से की गई सघन चेकिंग शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

बिजनौर: मंडावर चौराहे पर बुधवार देर शाम ट्रैफिक पुलिस की टीम ने ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत व्रैथ एनालाइजर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों की बारीकी से जांच की गई ताकि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके अभियान का नेतृत्व टीएसआई संजीव कुमार और टीएसआई राजीव कुमार ने किया। उनके साथ हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार और होमगार्ड ललित शर्मा भी मुस्तैदी से तैनात रहे। पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों पर वाहनों को रोककर चालकों की जांच की तथा शराब के सेवन की स्थिति में मौके पर कार्रवाई की टीएसआई संजीव कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आम जनता को यह संदेश देना है कि नशे में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजग करती रहेगी स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे अभियानों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा जिम्मेदार ड्राइविंग की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

रिपोर्ट- प्रकाश शर्मा सम्पादक SP NEWS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here