बिजनौर किरतपुर रोड स्थित केशव कॉम्प्लेक्स के बाहर नाली की गंदगी का अंबार, दुकानदारों व मरीजों का जीना हुआ दूभर
बिजनौर। शहर के किरतपुर रोड स्थित एक्सिस बैंक के निकट बने केशव कॉम्प्लेक्स के बाहर फैली गंदगी स्थानीय व्यापारियों, मरीजों और आम नागरिकों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है आरोप है कि नालियों की सफाई के दौरान निकाली जाने वाली गाद और कूड़े को कॉम्प्लेक्स के बाहर ही डाल दिया जाता है लेकिन उसे समय पर नहीं उठाया जाता परिणामस्वरूप कई दिनों तक गंदगी सड़क किनारे पड़ी रहती है और पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैलती रहती है स्थानीय लोगों के मुताबिक यह समस्या कोई नई नहीं है बल्कि लगभग हर माह नालियों की सफाई के बाद यही स्थिति देखने को मिलती है सफाई कर्मी नालियों से निकाली गई गाद को बाहर तो निकाल देते हैं लेकिन उसके निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वह कई दिनों तक वहीं पड़ी रहती है तेज धूप और बरसात के बीच सड़ती हुई यह गंदगी आसपास के वातावरण को दूषित कर रही है केशव कॉम्प्लेक्स में अनेक व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालित हैं जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं इसके अलावा कॉम्प्लेक्स में तीन चिकित्सीय क्लीनिक भी स्थित हैं जहां इलाज के लिए मरीजों और उनके परिजनों का लगातार आना-जाना लगा रहता है क्लीनिकों के बाहर फैली गंदगी और बदबू के कारण मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है कई बार मरीजों और उनके साथ आए लोगों को दुर्गंध के बीच खड़ा होने को मजबूर होना पड़ता है जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ रही हैं व्यापारियों का कहना है कि गंदगी और बदबू के कारण ग्राहकों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है वहीं चिकित्सकीय संस्थानों के आसपास इस प्रकार की अस्वच्छ स्थिति स्वास्थ्य मानकों पर भी सवाल खड़े करती है स्थानीय लोगों का मानना है कि खुले में पड़ी नाली की गाद मच्छरों, मक्खियों और अन्य रोग फैलाने वाले जीवों के पनपने का कारण बन सकती है, जिससे डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड तथा अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि सफाई अभियान चलाया जाता है तो उसके बाद निकाले गए कचरे और गाद को भी तत्काल हटाया जाना चाहिए केवल नाली साफ कर गंदगी को बाहर छोड़ देना समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि इससे आसपास रहने और आने-जाने वाले लोगों की परेशानियां और बढ़ जाती हैं स्थानीय दुकानदारों, चिकित्सकों और नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि केशव कॉम्प्लेक्स के बाहर जमा नाली की गंदगी को तत्काल हटाया जाए तथा भविष्य में नालियों की सफाई के बाद उसी दिन गाद के निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि स्वच्छता अभियान तभी सफल माना जाएगा जब सफाई के बाद क्षेत्र वास्तव में स्वच्छ और स्वास्थ्यकर दिखाई दे लेकिन प्रकरण की पूरी जानकारी होने बाद भी बिजनौर नगरपालिका मौन है