बिजनौर: आवास विकास कॉलोनी में पारंपरिक विधि से हुआ होलिका दहन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने की पूजा
बिजनौर आवास विकास कॉलोनी में होली के पावन पर्व पर देर रात होलिका दहन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया रात्रि करीब 1 बजकर 30 मिनट पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और विधि-विधान से पूजन कर धर्म लाभ प्राप्त किया होलिका दहन कार्यक्रम की व्यवस्था कॉलोनी की सभासद बबीता चौधरी के नेतृत्व में की गई कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो होलिका दहन से पहले पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई गई जिसके बाद विधिपूर्वक होलिका का दहन किया गया इस अवसर पर हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे लोगों ने होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दीं और क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया