Home उत्तर प्रदेश बिजनौर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण पर...

बिजनौर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण पर कलेक्ट्रेट में हुई प्रेस वार्ता

80
0
Google search engine

समरसता प्रधान न्यूज

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण पर कलेक्ट्रेट में हुई प्रेस वार्ता

आज जनपद बिजनौर में जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति फेस 5.0 के विषय पर पत्रकारों के साथ विस्तृत वार्ता की। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी संग्राम सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनप्रतिनिधि और विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 प्रदेश सरकार का ऐसा अभियान है, जो महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के समन्वय से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के जरिए सरकार की महिला-केंद्रित योजनाओं को ग्राम और शहर दोनों स्तरों तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य तभी संभव है जब राज्य की आधी आबादी यानी महिलाएं सुरक्षित, शिक्षित और स्वावलंबी हों। इसके लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है डीएम कौर ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं, जिनमें सार्वजनिक स्थलों — स्कूल, कॉलेज, बाजार और परिवहन केंद्रों — पर एंटी रोमियो स्क्वाड की सक्रिय गश्त, महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज निषेध, पोक्सो एक्ट जैसे कानूनों की जानकारी देना, और 1090, 112, 1076, 181, 1098, 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार शामिल है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, अभ्युदय योजना जैसी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा रहा है एसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस विभाग मिशन शक्ति के तहत महिला सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे भी इस अभियान को समाज तक पहुँचाने में अपनी भूमिका निभाएं, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इन योजनाओं से जुड़ सकें।

रिपोर्ट- यश भारद्वाज सह-सम्पादक SP NEWS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here